CBI arrests MCD official taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई ने एमसीडी अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2023 06:17 AM (IST)
सीबीआई ने एमसीडी अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने करोलबाग एमसीडी जोन में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को अपनी दुकान चलाने के लिए एक व्यक्ति से कथित रूप से रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संजय शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति से कीर्ति नगर में उसकी टायर मरम्मत की दुकान संचालित करने की अनुमति देने के बदले में रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement