cause of murder of six-inch land massacre-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छह इंच जमीन बनी जनार्दन की हत्या का कारण

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 11:48 PM (IST)
छह इंच जमीन बनी जनार्दन की हत्या का कारण
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के चकताली गांव में बुधवार को मात्र छ इंच जमीन 65 वर्षीय जनार्दन यादव के हत्या का कारण बन गयी।घटना पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उक्त गांव निवासी जनार्दन यादव के घर के सामने जमीन पर जनार्दन का मड़हा है।मड़हे के पास जानवर खाने के लिए चनी है।उसी जमीन को लेकर जनार्दन तथा उसके पडोसी साहब लाल से काफी पहले से विवाद चल रहा था।बुधवार को अचानक उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी।जिसमे जमकर लाठी डंडे चले।जिसमे जनार्दन यादव तथा उसके पुत्र काशी नाथ यादव 40 वर्ष,अमरनाथ यादव 30 वर्ष तथा उसके पडोसी सरविंद यादव 22 वर्ष को सिर तथा अन्य जगहों पर चोटे आयी। जनार्दन तथा काशी नाथ को सिर में गंभीर चोट आयीं।दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ जनार्दन की मौत हो गयी।काशी का उपचार चल रहा है।मात्र छः इंच जमीन के चलते बड़ी घटना हो गयी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement