khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 11:13 AM (IST)
मेरठ में ट्रक लूटेरे गिरोह का लूट में असफल होने के बाद एक चोकाने वाला कारनामा सामने आया है। बदमाशों को लूट के प्रयास के दौरान अपनी ही मोटरसाइकल छोड़कर भागना पड़ा। लेकिन बाद में पोल खुलने के डर से बदमाशों ने खुद को पीड़ित दिखाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की। लेकिन पुलिसिया पड़ताल में हकीकत सामने आ गयी। दरअसल बीती 30 मार्च की रात को मेरठ के परतापुर क्षेत्र के रहने वाले तीन बदमाशों राजीव , गौरव और रोहित ने मेरठ के ही थाना दौराला क्षेत्र में एक सरियों से भरा ट्रक लूटने की कोशिश की थी लेकिन इसी बीच वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे तो लोगों को देख ये बदमाश मौके पर ही अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। बदमाशों को डर हुआ की अब वो बाइक के जरिये पकड़े जाएंगे ऐसे में उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में उनकी बाइक लुटे जाने शिकायत कर दी। लेकिन पुलिस ने जब छानबीन की तो मौके पर उन्हें कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे लगे उनके साथ लूट हुई है।