caught criminal in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

12 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अगस्त 2017 5:31 PM (IST)
12 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा
हापुड़। जनपद हापुड़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया।आप को बता दें कि आज सुबह पुलिस ने मोदीनगर रोड नागोल गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। जहां मोटर साइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग को देख कर बाइक सवार बदमाश निजामुद्दीन अपनी बाइक मोड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को शक हुआ, तभी पुलिस के कुछ जवान उसकी तरफ बढ़े। तभी बाइक सवार बदमाश ने तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया, तभी पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और बड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि इसका नाम 12 हजार का इनामी बदमाश निजामुद्दीन है। उसके पास से एक एक पिस्टल एक मैगजीन 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement