Cashless ticketing facility started in buses Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसों में शुरू हुई कैशलेस टिकटिंग की सुविधा

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 7:31 PM (IST)
बसों में शुरू हुई कैशलेस टिकटिंग की सुविधा
जी.एस.बाली ने कैशलेस टिकट सुविधा के शुभारंभ के उपरांत पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए आरंभ में 200 सुपर लक्जरी, वातानुकूलित एवं डीलक्स बसों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके उपरांत लंबी दूरी की समान्य बसों में यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा 58 टिकट आरक्षण कंद्रों पर यह सुविधा शुरू की गई है। इससे यात्री क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड से टिकट खरीद सकते हैं और इसके लिए उन्हेें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि बस कंडक्टरों को मशीनें चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें एचडीएफसी का सहयोग अपेक्षित है। जी.एस.बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम के सभी डिपुओं में भी प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में निगम के कुल 289 थोक बिक्री केंद्रों, उचित मूल्य की दुकानों, परचून व दवाई दुकानों, गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों में से 119 इकाइयों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। शेष 170 इकाइयों में शीघ्र यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होेंने कहा कि धर्मशाला में कुल 41 इकाइयों में से 20 में, हमीरपुर में 24 में से 20, मंडी में 48 मे से 26, शिमला में 101 मेें से 40, सोलन में 27 में से 13 इकाइयों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं तथा चम्बा और नाहन में शीघ्र ही मशीनें दे दी जायेंगी। इस अवसर पर एचआरटीसी के निदेशक मंडल के सदस्य, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू व निखिल राजौर, एचआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक अशोक तिवारी, एडीएम बलवीर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अजय वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगरोटा बगवां मान सिंह, उपमंडलीय प्रबन्धक खाद्य आपूर्ति विभाग जेपी वशिष्ठ, आरएम पंकज चढ्डा, एचडीएफसी बैंक के अन्य पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

[ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement