हनुमानगढ़। मकान पर ताला लगा नरमा चुगाई करने खेत में गए एक परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। परिजन घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव अयालकी निवासी रेशम राम पुत्र गुरदयाल राम यादव ने गोलूवाला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 नवंबर को सुबह परिवार के साथ नरमा चुगाई करने गया था। पीछे से किसी अज्ञात ने घर में घुसकर अटैची में रखी चाबियां निकाल कर अलमारी में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायजेब, झुमकों के अलावा 16 हजार रुपए नकद चोरी कर ली। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश को सौंपी गई है।
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादायह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया