Car fell into a deep gorge, driver has death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मार्च 2017 5:42 PM (IST)
कार गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत
शिमला। जिले के जुब्बल में एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। कार में चालक ही था तथा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांगला पुल के नजदीक कुडू में कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक आशु (27) पुत्र लक्ष्मी दास निवासी रोहड़ू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को खाई से निकाल कर रोहड़ू सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

[ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement