Car collision killed two bike riders, two injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, दो घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 2:15 PM (IST)
कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, दो घायल
अजमेर। सोमवार देर रात को अजमेर के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में अनियंत्रित कार चालक ने 2 मोटरसाइकिलाें को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों की लाश को मोर्चरी में रखवाया और उनके घरवालों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके घरवालों को सौंप दिए गए। रूपनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के अनुसार, सोमवार देर रात एक अज्ञात कार ने रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के बधूल रोड पर दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी और उसके बाद मौके से फरार हो गया। इस हादसे में रुपनगढ़ निवासी चेतन (22) पुत्र बुधराज और मनोहर (20) पुत्र जीवन की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही नाथू कुमार और महावीर को गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर रूपनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों की डेड बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रुपनगढ़ थाने के एएसआई महादेव के अनुसार मंगलवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव घरवालों के हवाले कर दिए हैं। पुलिस घरवालों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement