capt amrindra singh targeted SAD BJP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टन अमरिंद्र सिंह का अकाली दल भाजपा पर निशाना

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 8:42 PM (IST)
कैप्टन अमरिंद्र सिंह का अकाली दल भाजपा पर निशाना
रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कहा कि पानियों के मसले हो या चंडीगढ़ का मामला। या फिर पंजाबी बोलने वाले इलाकों की समस्या। सभी समस्याओं की जड़ अकाली दल ही है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को निशुल्क बिजली और पानी देने का वादा किया और गरीबों को मुफ्त आटा दाल के साथ चाय चीनी देने का भी वादा किया। उन्होंने ढाई लाख की आय पर प्रोपर्टी टैक्स नहीं लगाने, बिजली की कीमत पांच रुपए करने, दक्षिण मालवे में मेडिकल यूनिवर्सिटी और बड़ा अस्पताल खोलने का भी वादा किया। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को उन्होंने घटिया योजनाबंदी और जल्दबाजी में लिया फैसला बताया। जिससे आज सभी वर्गों के लोग परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर पंजाब ममलिया की इंचार्ज आशा कुमारी, विधायक मोहम्मद सदीक, विधायक बीबी हरचंद कौर घनोरी, गायक हंसराज हंस, बलकार सिंधु सहित कई नेता मौजूद रहे। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement