Cantona bridge Foundation stone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरवीन चौधरी ने 1.53 करोड़ रुपये से बनने वाले केंटनाला पुल का किया शिलान्यास

khaskhabar.com: शनिवार, 08 दिसम्बर 2018 6:37 PM (IST)
सरवीन चौधरी ने 1.53 करोड़ रुपये से बनने वाले केंटनाला पुल का किया शिलान्यास
धर्मशाला। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने शनिवार को 1.53 करोड़ रुपये से बनने वाले केंटनाला पुल का शिलान्यास किया।इसके बाद सल्ली-कुठारना सड़क से करेरी मिडल खास सड़क का भूमि पूजन किया। शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि घेरा -करेरी सड़क पर इस पुल के बन जाने से दियाड़ा, घेरा, सक्कुघाट, करेरी, भतल्ला, कुठारना, भितलू तथा चमियारा गांव के पांच हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा और बरसात इत्यादि के दिनों में यहां यातायात सामान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की वर्षों से पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि करेरी से सल्ली जाने के लिए लगभग 30 किलोमीटर का सफर कम हो जायेगा,जिससे लोगों का आने जाने का समय बचेगा। वहीं पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि करेरी स्कूल के खेल मैदान के लिए दस लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जायेगा।
सरवीन चौधरी ने कहा कि 2.25 करोड़ से बनाई जा रही घरोह -गढ़-नोरा पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर हैं और इसके बन जाने से इस क्षेत्र के 5500 लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने विभागों को विभिन्न विकास कार्य के दौरान गुणवत्ता का सुनिशिचत करने के आदेश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement