Advertisement
कनाडा के सिख सांसद रमेश संघा टड्रो की पार्टी से किए गए बाहर

बयान में कहा गया है, "हमने बार-बार स्पष्ट किया है कि हम सांसदों या अन्य कनाडाई लोगों के बारे में साजिश के सिद्धांतों या खतरनाक और निराधार बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
पंजाब के एक पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी, रमेश संघा ने 2019 में अपनी ही पार्टी पर खालिस्तानी अलगाववादियों के साथ संबंध रखने और भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री टड्रो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी ने अलगाववादियों का समर्थन नहीं किया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने उस समय कहा था, "एक अखंड भारत पर कनाडा की स्थिति अटूट है और हम इस मुद्दे पर एक सरकार के रूप में एकमत हैं।" उन्होंने यह भी कहा था कि कनाडाई को शांति से अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है।
संघा, जो पहली बार 2015 में चुने गए थे, अब हाउस ऑफ कॉमन्स में एक स्वतंत्र सांसद के रूप में बैठेंगे।
दो बार के सांसद 1994 में पंजाब से कनाडा आए थे और 2015 में संघीय चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने देश में खुद को वकील के तौर पर स्थापित किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


