Advertisement
कनाडा जवाब देने के लिए तैयार : अमेरिकी टैरिफ पर जस्टिन ट्रूडो

रिपोर्ट में कहा गया कि विदेश मंत्री मेलानी जोली, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी और आव्रजन मंत्री मार्क मिलर सभी अमेरिकी राजधानी में हैं। यह सभी रिपब्लिकन सांसदों और ट्रंप की टीम के संपर्क में है ताकि राष्ट्रपति ट्रंप को मनाया जा सके।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके तहत मैक्सिको और कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25% और चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% का शुल्क लगाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कनाडाई तेल के लिए कहा कि टैरिफ दर 10% होगी, जबकि कनाडा के दूसरे आयातों के लिए 25% टैरिफ दर होगी लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि तेल और प्राकृतिक गैस पर व्यापक टैरिफ फरवरी के मध्य में आएंगे।
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, कच्चा तेल कनाडा से अमेरिका का शीर्ष आयात है, जो 2023 में लगभग 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
चीन, कनाडा और मेक्सिको अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक साझेदार हैं, जिनका पिछले साल अमेरिका में आयातित वस्तुओं में 40% हिस्सा था। इस बात की आशंका बढ़ रही है कि नए भारी शुल्कों से एक बड़ा व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है और साथ ही अमेरिका में कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


