Canada confirms 1,321 monkeypox cases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कनाडा में मंकीपॉक्स के 1,321 मामलों की पुष्टि

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 12:23 PM (IST)
कनाडा में मंकीपॉक्स के 1,321 मामलों की पुष्टि
ओटावा । कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी (पीएचएसी) ने शुक्रवार तक देश में मंकीपॉक्स के कुल 1,321 मामलों की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्वास्थ्य एजेंसी के हवाले से सूचना दी कि पुष्टि किए गए मामलों में से 631 मामले ओंटारियो से, 505 क्यूबेक से, 143 ब्रिटिश कोलंबिया से, 34 अल्बर्टा से, सस्केचेवान से 3, युकोन से 3 और नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक से एक-एक मामला है। विशेषज्ञों का कहना है कि मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement