Advertisement
कनाडा रणनीतिक उलझन और अमेरिकी दबाव का शिकार, हमारे खिलाफ तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा तथ्य: ईरान

उन्होंने कहा कि कनाडा अच्छी तरह जानता है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किए जाने से पहले होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित था।
बाघेई ने कहा कि कनाडा एक तरफ खुद को 'शांति और सुरक्षा', 'समुद्री मार्गों की आजादी' और 'अंतरराष्ट्रीय कानून' का समर्थक बताता है, लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और हमारे क्षेत्र में उसकी गैरकानूनी दखलअंदाजी वाली नीतियों का समर्थन करता है। ऐसे में उसके दावे भरोसेमंद नहीं लगते।
उन्होंने कहा, कनाडा ने खुद भी अमेरिका की अविश्वसनीय नीतियों का अनुभव किया है और जानता है कि अमेरिका के वादे कितने अस्थायी हो सकते हैं। अगर वास्तव में समुद्री मार्गों की आजादी ही मुख्य मुद्दा है, तो फिर कनाडा, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और आर्थिक दबाव का समर्थन क्यों कर रहा है? वह अमेरिका की आक्रामक नीतियों, नाकेबंदी और आर्थिक युद्ध को खत्म करने की मांग क्यों नहीं करता? यह न तो कूटनीति है और न ही जिम्मेदार शासन का उदाहरण। यह रणनीतिक उलझन और दबाव के आगे झुकने का प्रदर्शन है। ऐसा फैसला कनाडा को भी अमेरिकी दबाव और आक्रामक रवैये से बचा नहीं पाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


