Campaign against pure food adulteration, restaurant kitchen seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, रेस्टोरेंट के किचन को किया सीज

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मार्च 2024 8:47 PM (IST)
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, रेस्टोरेंट के किचन को किया सीज
- 40 किलो दूषित नमकीन, 15 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक को किया नष्ट भीलवाड़ा । राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा अलग-अलग खाद्य दल बनाये गये। करेड़ा उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीना व तहसीलदार के नेतृत्व में प्रथम दल द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिह सोलंकी द्वारा मैसर्स अरोड़ा स्वीट्स, बस स्टैण्ड से गुलाबजामुन,घी,तेल,बेसन व मैदा के कुल 5 नमूने लिये गये। इस फर्म से 10-15 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक व 15 किलो अन्य खाद्य सामग्री को प्रशासन की उपस्थिति में नष्ट कराया। मैसर्स- चारभुजा इटरप्राइजेज से नमकीन, लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड पाम तेल, नमक तथा बेसन के कुल 5 नमूने लिए व इस फर्म से 40 किलो दूषित नमकीन को नष्ट कराया। द्वितीय दल द्वारा भीलवाड़ा शहर में मैसर्स- दिवाना मस्ताना वेज एण्ड नोनवेज होटल से चिकन टिक्का मसाले का कुल-1 नमूना लिया, व किचन को सीज किया गया।
मैसर्स-द प्राइम इन्पेरियल रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल से पनीर व रिफा0 सोयाबीन तेल के कुल 2 नमूने लिये गये एवं एफएफटिएल (मोबाइल फूड् टेस्टिंग लैब) द्वारा 22 खाद्य नमूनो की जांच करी गई। सभी नमूनो को खाद्य प्रयोगशाला अजमेंर में जाँच हेतु भिजवाया जायेगा। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अब तक शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले से कुल 138 नमूने लिये जा चुके है।
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत संपूर्ण जिले में अनवरत रूप से कार्यवाही जारी रहेगी मिलावटियों एवं तेल, मसाले को खुले में बेचने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार शर्मा,घनश्याम सिंह सोलंकी, गोपाल लाल शर्मा,प्रहलाद राय सेन,प्रेमदत्त शर्मा उपस्थित थे।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने बताया की खाद्य व्यापारियों को दिये गये निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी नागरिकों से अपील की है अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो इसकी सूचना कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 9462819999, 01482-232643 व 181 पर दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement