बाड़मेर। भारत विकास परिषद्, जन सेवा समिति एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 18 दिसम्बर को स्थानीय सेवा सदन में आधार कार्ड, भामाशाह योजना कार्ड तथा परिषद नागरिकों के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के परिचय-पत्र तैयार करने हेतु प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में सभी वंचित परिवार भाग लेकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भा.वि.प. की दोनों शाखाओं के परिवार इस सुविधा का अवश्य लाभ उठाएं।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना