Advertisement
सच्चे संत के पास जाने से लोक परलोक दोनो बन जाते हैं : सन्त उमाकान्त जी महाराज

महाराज जी द्वारा भारत मे गौ हत्या बन्द करवाने और गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हिंदुस्तान में फैले बाबा के लाखों भक्त रैली, प्रचार, संदेशो के द्वारा लोगो मे वैचारिक परिवर्तन की अलख जगा रहे है है महाराज जी द्वारा भी बार-बार मोदी जी से आह्वान किया जा रहा है कि आप शाकाहारी है धार्मिक है और जानते है कि जिसे माँ कहो उसका मांस खाना जायज़ नही है।
इसलिए हम आपसे प्रार्थना करते है कि आप भारत के सभी बूचड़खाने बन्द करवाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दे । आपके पास लोकसभा, राज्यसभा में बहुमत है और अगर ज़रूरत पड़ी तो हम आपके लिए विपक्ष को भी विनती कर मना लेंगे की आपका समर्थन करें । आप ये काम कर दीजिए वरना हम तो कर ही देंगे और जब हम करेंगे तो गाय ही क्या कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भी मांस और शराब की दुकान नही होगी। इसलिए आप कर दीजिए तो आपको श्रेय मिल जाएगा। सतसंग के बाद महाराज जी ने सभी भक्तो को दर्शन दिए साथ ही साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी बताया ।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



