By going to a true saint, people become two worlds: Sanct Umakant Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सच्चे संत के पास जाने से लोक परलोक दोनो बन जाते हैं : सन्त उमाकान्त जी महाराज

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2019 3:12 PM (IST)
सच्चे संत के पास जाने से लोक परलोक दोनो बन जाते हैं : सन्त उमाकान्त जी महाराज
जयपर। विश्वविख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और शाकाहार, सदाचार, नशा मुक्ति, शराब बंदी के साथ-साथ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर भारत भूमि से गौ हत्या का कलंक मिटाने का संकल्प लेनेवाले पूज्य संत उमाकान्त जी महाराज द्वारा जयपुर के वैष्णव पैराडाइज सीकर रोड, हरमाडा में हज़ारो भक्तो को सतसंग दिया गया। जिसमें राजस्थान एवम राजस्थान के बाहर से भी बाबा के अनगिनत भक्त शामिल हुए। बाबा जयगुरुदेव संगत राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मक्खन लाल नायक ने बताया कि महाराज जी अभी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे और ऐसी अमोलक दौलत बाटेंगे जो रुपये पैसो से भी नहीं खरीदी जा सकती है। महाराज जी सभी जगह सत्संग एम नामदान की बरसात करेंगे। सत्संग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वैध रामकरण शर्मा, हनुमान जी शर्मा, कान्ति चन्द गुप्ता, प्रेम जी कुलवाल, छोटू लाल सैनी, मनसा राम माली, प्रदीप शर्मा, नवरतन जी काकड़े वाले, सीकर से पुष्कर दत्त शर्मा, भवानी सिंह शेखावत महामंत्री अन्य सभी भक्तगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement