Busted by SOG-operative Bank, five defeats to scam Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसओजी ने किया को-ऑपरेटिव बैंक का पर्दाफाश, धरा पांच घोटालेबाजों को

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:53 PM (IST)
एसओजी ने किया को-ऑपरेटिव बैंक का पर्दाफाश, धरा पांच घोटालेबाजों को
ऐसे दिया घोटाले को अंजाम पुलिस महानिरीक्षक एसओजी एम.एन. दिनेश के मुताबिक, अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक का संचालन 12 डायरेक्टरों व चैयरमैन के बोर्ड द्वारा होता है। डायरेक्टरों के लिए बैंक की सदस्यता प्राप्त करना आवश्यक होता है। इनका चुनाव बैंक के सभी सदस्यों (हिस्सा धारकों) द्वारा 5 वर्ष के लिए किया जाता है। डायरेक्टर्स का चुनाव लडने के लिए कम से कम 2 वर्ष पुरानी सदस्यता आवश्यक होती है। दिल्ली निवासी अभिषेक जोशी ने मई-जून 2016 में बैंक के तत्कालीन चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी व सीईओ महेश मुदगल से सम्पर्क किया और एक करोड़ रुपए देकर संचालक मंडल में अपने 12 डायरेक्टर्स से मिलीभगत कर बिना चुनाव व पात्रता शर्तों को पूरा किए बिना बैंक के दस्तावेज में कांट-छांट व कूट रचना कर उन्हें नियुक्त करवा लिया। अभिषेक जोशी ने अपने भाई मृदुल को चेयरमैन व अन्य परिजनों व जानकारों को बैंक में डायरेक्टर्स बनवा कर बैंक का समस्त प्रबंधन अपने अधिकार में ले लिया। मास्टर माइंड अभिषेक जोशी बम्बई में भी संघमित्रा नाम के बैंक का संचालन करता है। फिर अभिषेक जोशी ने सीईओ से मिलीभगत करके अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में फर्जी खाते खोलकर करीब 9 करोड़ रुपए का लोन लेकर इस राशि का गबन किया। फिर अभिषेक जोशी ने बैंक मैनेजर दीपक तांती के साथ मिलकर अपने साथ मिलकर अपने स्टेट बैंक में अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के खातों से 4.75 करोड रुपए निकाल लिए। इसका अपने बैंक में कोई रिकार्ड नही है। अभिषेक ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की 2.11 करोड की राशि विभिन्न खातों में आर.टी.जी.एस. की गई। अनुसंधान से यह भी उजागर हुआ कि नोटबंदी के बाद अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. को अपने खाताधारकों को वितरित करने के लिए आए 1.38 करोड की नई मुद्रा में से खुद ने 97 लाख रुपए की पुरानी मुद्रा को एक्सचेंज कर लिया। सभी आरोपियों को गुरुवार को अलवर कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement