Advertisement
भाजपा सरकार में व्यापारी औऱ आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है : बजरंग गर्ग

सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि सरकार सबसे पहले नशे का व्यापार जो रात-दिन फल फूल रहा है उस पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं और बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करें।
हरियाणा में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में बेरोजगारी का बढ़ना है। जब तक सरकार नशे के व्यापार पर रोक नहीं लगाती व बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं देती तब तक हरियाणा में अपराध को खत्म करना मुश्किल है।
केंद्रीय क्राइम ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार हरियाणा पूरे देश में अपराध के मामले में प्रथम स्थान पर है और बेरोजगारी हरियाणा में चरम सीमा पर है। सरकार को बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए, जो सरकार नहीं उठा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


