Bus crashed into the pole, pole broken, major disaster averted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस पोल से टकराई, बस की छत पर गिरे तार, बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 4:18 PM (IST)
बस पोल से टकराई, बस की छत पर गिरे तार, बड़ा हादसा टला
श्रीमाधोपुर (सीकर)। कस्बे के मीणों के मोहल्ले में रविवार को जयपुर से झुंझुनूं जा रही झुंझुनूं बस डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रही मारुति कार को बचाने के प्रयास में पोल से टकरा गई। इस कारण पोल टूट गया और एलटी लाइन बस की छत पर गिर गई। अचानक हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में हडक़ंप मच गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सडक़ के दोनों और वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। लोगों ने हादसे के बाद विद्युत विभाग के कार्मिकों को फोन पर सूचना देकर बिजली सप्लाई सप्लाई बंद करवाई। गनीमत यह रही कि विद्युत पोल से गुजर रही लाइन में पीवीसी वायर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। अचानक हादसे के बाद पुलिस व विद्युत विभाग के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर टूटे पोल व लाइन को हटाकर रास्ता खुलवाया।

[@ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement