Bus Accident: 10 Not Recognized yet Dead body-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस दुर्घटना: 10 मृतकों की अभी तक नहीं हुई पहचान

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 12:56 PM (IST)
बस दुर्घटना: 10 मृतकों की अभी तक नहीं हुई पहचान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नदी में एक बस के गिरने के कारण जान गंवाने वाले 45 में से 10 यात्रियों की पहचान 24 घंटे के बाद भी नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने आज सुबह यह जानकारी दी। उत्तराखंड की यह बस सड़क से फिसलकर 250 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गई थी, जिसमें सवार कंडक्टर समेत दो लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई। दुर्घटना राजधानी शिमला से करीब 190 किलोमीटर दूर नर्वा तहसील के गुम्मा के पास हुई। यह उत्तराखंड सीमा से 12 किलोमीटर दूर राज्य का एक सुदूरवर्ती इलाका है। उप जिलाधिकारी अनिल चौहान ने आईएएनएस को बताया कि 10 शव बुरी तरह शत विक्षप्त हो गए हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। चौहान ने आईएएनएस को बताया कि सभी शव नर्वा के सरकारी अस्पताल में भेजे जा रहे हैं। दुर्घटना के 45 पीड़ितों में से 13 हिमाचल प्रदेश के, 18 उत्तराखंड के और चार उत्तर प्रदेश के थे। बस हिमाचल प्रदेश के रास्ते विकासनगर शहर से तुइनी (दोनों उत्तराखंड में हैं) जा रही थी। हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने दुर्घटना की जांच का आदेश दे दिया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement