Bundelkhand United Fronts strategy of separate state movement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा ने बनाई पृथक राज्य आंदोलन की रणनीति

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 10:30 PM (IST)
बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा ने बनाई पृथक राज्य आंदोलन की रणनीति
झांसी। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में राजनीतिक दलों और मोर्चा के घटकों की हुई बैठक में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर मंथन किया गया। स्थानीय होटल में हुई बैठक के दौरान निष्कर्ष निकला कि सभी मौजूद राजनीतिक देल और आंदोलनरत संगठन बुंदेलखंड अलग राज्य चाहते हैं। वह राज्य निर्माण के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, लोकजन शक्ति पार्टी के प्रांतीय सचिव शोवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष नरेश महाजन, तीस पार्टी के शमीम खान एवं आशा कुमारी पीस पार्टी महिला प्रकोष्ठ, अपना दल से अरविंद पटेल जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय समता दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुशवाहा, स्वतंत्र जनता राज्य पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनुअल आब्दी, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मकबूल हुसैन, शिव सेना के प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी, अशोक मित्तल आदि मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि स्वीकृति देने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। इस लिए पृथक राज्य निर्माण आंदोलन में इनकी मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत संगठनों में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल तिवारी और केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, बुंदेलखंड क्रांति के अध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह, बुंदेलखंड विकास दल के प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर खरे, विकास सेना के प्रदेश सचिव जगमोहन बडोनियां, बंदेलखंड जनक्रांति सेना के अध्यक्ष पं. विकास शर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिह राघव, बंदेलखंड अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन भानू सहाय और आभार अशोक सक्सेना ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement