Budget session to start from Jan 29 will be presented on February 1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 5:24 PM (IST)
29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से आरंभ होगा और एक फरवरी को संसद में बजट पेश होगा। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि नौ फरवरी से सत्रावकाश रहेगा और पांच मार्च को सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। सत्रावसान छह अप्रैल को होगा। तीन तलाक पर विपक्ष से मुंह की खाने के बाद सरकार की पूरी उम्मीदें अगले सत्र पर टिक गई है। तीन तलाक बिल पर अब सरकार को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement