लाहौल स्पीति के प्रसिद्ध त्रिलोकीनाथ मंदिर में मनाई गई बुद्ध जयंती

उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों को बुद्ध की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को आध्यात्मिक यात्रा में मार्गदर्शन करता है। उनके उपदेश व सिद्धांत हमें में भी अंगीकार करने चाहिए। इससे पूर्व लाहौल महाबोधि सभा के अध्यक्ष छेरिंग आंगयल ने उपायुक्त को टोपी शॉल एवं खतक पहनाकर स्वागत किया। मंदिर परिसर में स्थानीय वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने भी उपायुक्त राहुल कुमार का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
लाहौल यंग ड्रुपका एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने त्रिलोकनाथ मंदिर में बुद्ध जयंती के महत्त्व पर विचार प्रस्तुत किये। इसके बाद त्रिलोकनाथ से हिंसा गांव तक श्रद्धालुओं ने महात्मा बुद्ध की पालकी के साथ धार्मिक ग्रंथ पोथीओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लामाओ द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के मुताबिक मंत्र उच्चारण करते हुए अहिंसा व शांति का भी संदेश दिया।
महिला मंडल त्रिलोकनाथ, हिंसा व उदयपुर की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति पर उपायुक्त ने 5-5 हजार रुपए देने व लाहौल महाबोधि सभा के द्वारा बुद्ध जयंती के भव्य कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, त्रिलोकनाथ मंदिर के कार दार वीरभादर , सुरेंद्र कुमार, प्यार सिंह व सौरभ और ग्राम पंचायत प्रधान त्रिलोकनाथ दिनेश कुमार, उदयपुर के लक्ष्मन ठाकुर सहित अन्य जन प्रतिनिधि और सम्मानित वरिष्ठ लामा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



