मथुरा। सेल्फी के शौकीन मथुरा वृन्दावन विधानसभा के बसपा प्रत्यशी योगेश द्ववेदी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को मतदान के दौरान बसपा प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग करते वक्त EVM के साथ सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर अपलोड किया था। इस मामले में मतदान कर्मी और सुरक्षा में लगे कर्मचारियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेल्फी की चर्चाओं बाद अब हर कोई सेल्फी का दीवाना है। लोग जहाँ जाते है वहां सेल्फी लेना नही भूलते। मथुरा वृन्दावन विधानसभा प्रत्याशी योगेश द्ववेदी आदर्श अचार संहिता के नियमों को तक पर रख EVM के साथ वोट डालते हुए सेल्फी ले डाली फेश बुक पर अपलोड कर दिया।
योगेश द्ववेदी ने शनिवार को अपने मत का इस्तेमाल करने वृन्दावन में बने मतदान स्थल पब्लिक जूनियर स्कूल के बूथ न 31 पर पहुंचे और वहां नियमो को ताक पर रख सेल्फी लेते नजर आए जबकि इलेक्शन कमीशन के सख्त निर्देश थे कि कोई भी कर्मचारी या प्रत्याशी पोलिंग बूथ तक मोबाइल नहीं ले जा सकता।