BSP by demanded a CBI probe into the rape case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसपा ने की दुष्कर्म मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 8:11 PM (IST)
बसपा ने की दुष्कर्म मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग
भरतपुर। बहुजन समाज पार्टी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नदबई में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म व बालिका की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी के नेता जोगिन्दर शर्मा ने मीडिया को बताया कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के मुख्य प्रभारी विधान परिषद सदस्य धर्मवीर सिंह अशोक के निर्देश पर बसपा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त पक्ष से उसके निवास पर जाकर बात की। पीडि़ता के परिजनों के अनुसार पुलिस मुल्जिमों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। शिष्टमंडल में जोगेन्द्र सिंह, बसपा नेता नदबई, पूरन सिंह परनामी जिलाध्यक्ष, चरन सिंह जनरल कॉर्डिनेटर, मोती सिंह पार्षद जनरल कार्डिनेटर, राजेन्द्र सिंह सोना पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश धर्मपुरा पूर्व जिलाध्यक्ष, मोहन सिंह सेवला मंडल कॉर्डिनेटर, दिनेश सोगरवाल, बनय सिंह कैलूरी, बुद्धा राम, आसीन सरपंच, सुनील झंझार, बनय सिंह विधानसभा अध्यक्ष नदबई आदि मौजूद थे।

[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement