Advertisement
पुलवामा में महिला को गोली मारी, माछिल में मुठभेड में जवान शहीद

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स ने लालाई चाक, पंसार, पह़ाडपुर और लोंडी गांवों में सुबह छह बजे तक भारी गोलीबारी की। यहां दो दर्जन से अधिक घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन गांवों में करीब एक दर्जन पशु मारे गए हैं। सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की और सीमा पार स्थित कई पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। नियंत्रण रेखा पर नौशेरा में सीमा पार से गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रक्षा प्रवक्ता ले.कर्नल मनीष मेहता ने कहा,पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नौशेरा में हमारी चौकियों को निशाना बनाने के लिए 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार, स्वचालित तथा छोटे हथियारों के इस्तेमाल किए। मेहता ने कहा,हमारे जवान समुचित और प्रभावी जवाब दे रहे हैं। इलाके में अब भी गोलीबारी हो रही है। हमारी ओर कोई हताहत या क्षति नहीं हुई है।
कई गांव हुए खाली...
भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से एक दूूसरे पर साल 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौता आरोप लगाते हैं। लेकिन जम्मू एवं कश्मीर के उडी में सैन्य शिविर पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद संघर्षविराम के उल्लंघन काफी बढ गए हैं। दोनों देशों की सीमा पर तनाव बढने से सीमावर्ती इलाके के गांवों के अनेक निवासी सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं।
आधिकारिक आकलन के अनुसार सीमावर्ती इलाके से करीब 400 परिवार जम्मू में सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। बताया जाता है कि गत पांच दिनों में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा आम नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल की सुविधाओं को निशाना बनाए जाने से आरएस पुरा सेक्टर में अब्दुल्लीन गांव की पूरी अबादी पलायन कर दूसरी जगह चली गई है।
इससे पहले की खबर के अनुसार...
पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन का उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी गांवों में आग लग गई,वहीं जम्मू-कश्मीर के पल्लनवालां सेक्टर में पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग में शुक्रवार को खोर में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।
बीएसएफ के एडीजी अरुण कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे में बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 15 पाक रेंजर्स मारे गए, जबकि 30 घायल हुए हैं। गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी नागरिक भी मारे गए और 30 नागरिक घायल हुए हैं। उनके मुताबिक, पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के कई टावर तबाह हो गए हैं। बीएसएफ की कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए हैं। घायल पाक रेंजर्स को ले जाने के लिए पाकिस्तानी इलाकों में कई एंबुलेंस लाए गए और उनमें घायल जवानों को ले जाते देखा गया।
यही नहीं, जवाबी फायरिंग में शकरगढ़ में पाक रेंजर्स का चेकपोस्ट भी तबाह हो गया है, साथ ही कई घरों में आग लग जाने की खबर आई है। वहीं फल्लनवालां सेक्टर में पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई। बीएसएफ की तरफ से जबरदस्त कार्रवाई के देखते हुए पाकिस्तान ने सीमा पर स्थित अपनी चौकियों पर एसएसजी के कमांडो तैनात कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


