khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 6:27 PM (IST)
फिरोज़पुर। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर स्पेशल मार्च ऑपरेशन के दौरान 3 पैकेट हेरोइन, पिस्तौल, मैगज़ीन और कारतूस
बरामद किये है। बीएसएफ के अधिकारियो ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली
की बढ़ते कोहरे को देखते हुए पाक तस्कर मादक पदार्थ और हथियार भारत में
भेजने की ताक में है। बी.एस.एफ के जवानो को पिल्लर नंबर 178/3 के पास
सरकंडे में पड़े 3 पैकेट हेरोइन, पिस्टल, 2 मेगज़ीन व 13 कारतूस मिले।
अधिकारियो ने बताया की पकड़ी गयी हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में
करीब 12.50 करोड़ रूपए है।