BSDU signs MoU with NSDC partner Oren International-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसडीयू ने एनएसडीसी पार्टनर ऑरेन इंटरनेशनल के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जनवरी 2019 12:44 PM (IST)
बीएसडीयू  ने एनएसडीसी पार्टनर ऑरेन इंटरनेशनल के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर
जयपुर । रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने के मकसद से बीएसडीयू ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एनएसडीसी) से अनुमोदित ट्रेनिंग पार्टनर ऑरेन इंटरनेशनल के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थाएं साझा तौर पर बीएसडीयू, जयपुर में ब्यूटी और वैलनैस से संबंधित ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के पाठ्यक्रमों का संचालन करेंगी। जो छात्र सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करते हैं, जिनके पास प्रमाण पत्र और डिप्लोमा के रूप में कई प्रवेश और निकास विकल्प होंगे, उन्हें बीएसडीयू से ब्यूटी और वैलनैस में बी वाॅक/एम वाॅक डिग्री हासिल होगी। ऐसे विद्यार्थी जो पहले से ओरेन की प्रशिक्षण सुविधाओं में अध्ययन कर रहे हैं या जो पूर्व में ओरेन द्वारा प्रशिक्षित किए गए हैं, उनके प्रमाणपत्र/डिप्लोमा पर भी विचार किया जाएगा और उन्हें ऑरेन-बीएसडीयू के ब्यूटी और वैलनैस डिग्री पाठ्यक्रम के जरिए अपनी शिक्षा को अपग्रेड करने का विकल्प दिया जाएगा। इस साझेदारी की जानकारी देते हुए बीएसडीयू के उप कुलपति और प्रेसीडेंट डाॅ (ब्रि) सुरजीतसिंह पाब्ला ने कहा, ‘‘बीएसडीयू पहले से ही स्विस ड्यूल सिस्टम पर आधारित अपने असाधारण मॉडल के लिए कौशल विकास क्षेत्र में एक स्थापित नाम है, जिसमें ‘ऑन द जॉब ट्रेनिंग‘ और ‘वोकेशनल स्कूल‘ शामिल है, जिसे भारतीय उद्योगों के अनुरूप उचित संशोधनों के बाद अपनाया गया है। दूसरी तरफ ऑरेन एक ऐसा नाम है जो ब्यूटी और वेलनेस प्रशिक्षण क्षेत्र में काम करता है। हमें यकीन है कि ब्यूटी और वेलनेस डोमेन में छात्रों को बीएसडीयू और ओरेन के बीच इस तरह के पहले अरेंजमेंट से काफी फायदा होगा।”
आॅरेन और बीएसडीयू के बीच सहयोग के बारे में टिप्पणी करते हुए आॅरेन के सह-संस्थापक और सीईओ दिनेश सूद ने कहा, “हम एक प्रतिष्ठित कौशल विश्वविद्यालय- बीएसडीयू के साथ जुड़कर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि आॅरेन और बीएसडीयू के एक साथ आने से स्किल इंडिया मिशन के साथ-साथ देश में चल रहे कौशल विकास के नेतृत्व वाली युवा उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण की पहल को जबरदस्त गति मिलेगी।”
आॅरेन और बीएसडीयू के बीच इस समझौते के तहत आॅरेन इंटरनेशनल बीएसडीयू कैंपस में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना करेगा। बीएसडीयू के परामर्श से, आॅरेन डिग्री स्तर के कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम पर भी निर्णय लेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement