Advertisement
बीएसडीयू ने अपने पहले दीक्षांत समारोह में 236 विधार्थियों को कौशल शिक्षा में डिग्रियां प्रदान की

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधार्थियों को "डॉक्टर राजेंद्र कुमार जोशी गोल्ड मेडल" और "राजेंद्र एंड उर्सुला जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट (आर यू जे सी टी)" गोल्ड मेडल भी प्रदान किए गए । डॉक्टर आर के जोशी गोल्ड मेडल मधुसूदन राठौर, मोनिका सरोडिया, राजा आर्यन कुमावत,पूजा जांगिड़, सुनील नागा को दिया गया वहीं आर यू जे सी टी गोल्ड मेडल लोकेश कुमार, चेतन शर्मा,भीम सिंह, हर्षित शर्मा, आयुष शर्मा, अश्वनी धनकर, अनुराग शेखावत,मनीषा शर्मा, रजनी गुप्ता व ईश्वर सिंह को दिया गया ।
भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट प्रोफेसर अचिन्त्या चौधरी ने विश्व विद्यालय की गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में आपने अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण से जो योग्यता और आत्मविश्वास प्राप्त किया है वह निश्चित रूप से आपको अपने भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम और सशक्त बनाएगा चूँकि आपने अपनी डिग्री के साथ साथ प्रत्येक सेमेस्टर के बाद इंडस्ट्री में ऑन द जॉब ट्रेनिंग व इंटर्नशिप भी प्राप्त की है इसलिए अपनी कुशलता द्वारा ओधोगिक विकास में नए आयाम स्थापित कर देश के विकास में अपना योगदान दें । आने वाले समय में आपके क्षेत्र में बदलाव होते रहेंगे और उन बदलावों और चुनौतियों पर खरा उतरने हेतु आपको आजीवन सीखते रहने की आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



