सोनीपत। जिला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई की पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था और 22 सितंबर को अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि अपने मां बाप और पति की हत्या का बदला लेने के लिए उसने हथियार उठाए थे और उसे इस मामले में कोई अफसोस नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।