Britain records 104 more monkeypox cases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जून 2022 4:18 PM (IST)
ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले
लंदन । ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इसकी संख्या 470 हो गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (एचएसए) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एचएसए ने कहा, "किसी को भी मंकीपॉक्स हो सकता है, खासकर यदि आपने लक्षणों वाले व्यक्ति के साथ यौन संपर्क सहित निकट संपर्क स्थापित किया है।" एचएसए के अनुसार, 470 मामलों में से 452 इंग्लैंड से, स्कॉटलैंड में 12, वेल्स में 4 और उत्तरी आयरलैंड में 2 मामले सामने आए। एचएसए ने कहा कि वर्तमान में ज्यादातर मामले उन पुरुषों में पाए गए हैं जो समलैंगिक हैं, बाईसेक्सुअल हैं या पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं।
8 जून को, पूरे ब्रिटेन में मंकीपॉक्स को कानूनी रूप से उल्लेखनीय बीमारी घोषित करने वाला एक नया कानून लागू हुआ, जिसका अर्थ है कि इंग्लैंड के सभी डॉक्टरों को किसी भी संदिग्ध मामलों के बारे में अपनी स्थानीय परिषद या स्थानीय स्वास्थ्य सुरक्षा टीम को सूचित करना आवश्यक है।
बुधवार तक, 35 देशों में मंकीपॉक्स के कुल 1,678 मामले दर्ज किए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement