Brij Industry and Handicrafts Fair closing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का समापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 7:59 PM (IST)
बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का समापन
भरतपुर। ग्रामीण हाट परिसर में आयोजित बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का समापन मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम नगर विकास न्यास के सचिव लक्ष्मीकांत बालौत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। बालौत ने कहा कि बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 2017 एवं संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले के संयुक्त आयोजन से आगामी वर्षों में अन्य विभागों को शामिल कर पुनः भरतपुर स्थापना दिवस बसंत के अवसर पर बसंत महोत्सव मेले का आयोजन किया जायेगा जिससे छोटे उद्यमियों एवं व्यापारियों को नुमाईश की भरपाई हो सकेगी और लोगों को मनोरंजन का एक और साधन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में आये उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादनों का प्रदर्शन से विपणन में हुई वृद्धि का कारण उद्यमी एवं खरीददार के बीच बिचैलिया न होना रहा है और खरीददार को माल भी सस्ती दर पर उपलब्ध हुआ है। उन्होंने मेले को आगामी वर्ष में 7 दिवस के बजाय 15 दिवस लगाने का सुझाव दिया जिससे आम लोगों को मेले का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशन में मेला मैदान सहित अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी साथ ही छतरी का भी विकास कराया जायेगा।
महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुरभि सिंह ने कहा कि उद्योग विभाग की बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले के साथ लगी अमृता हाट मेले को भी प्रोत्साहन मिला है जिससे महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादनों की बिक्री 10 लाख रूपये से अधिक की हुई। उन्होंने कहा कि मेले में हुई
अप्रत्याशित खरीददारी से आगे होने वाले मेलों में भी और अधिक महिला स्वंय सहायता समूहों की भागीदारी बढेगी। उन्होंने इसके लिए मेला आयोजन समिति का आभार भी व्यक्त किया।
समारोह में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक गजराज सिंह ने कहा कि इस वर्ष का बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला अमृता हाट मेले के साथ आयोजित होने से मेले की भव्यता बढी है जिससे यहां लगभग 150 से अधिक स्टाॅलें लगीं जिसमें लघु उद्यमियों, दस्तकारों, हस्तशिल्पियों एवं महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की 75 से 80 लाख रूपये की बिक्री हुई जिससे व्यापारियों एवं उद्यमियों में नई आशा का संचार हुआ है और आगे भविष्य में भी उद्योग लघु उद्यम संस्थान, महिला बाल विकास, खादी एवं नगर निगम, नगर विकास न्यास के सहयोग से और अधिक भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा।
समारोह में मेला प्रभारी कृष्ण दत्त शर्मा ने कहा कि विगत 12 वर्षों से लग रहे बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले की भव्यता अमृता हाट मेले में लगी 52 स्टाॅलों के माध्यम से बढी है जिससे मेले की आय में भी वृद्धि हुई है इसके लिए उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों, दस्तकारों, हस्तशिल्पियों एवं उद्योग संघों सहित विभिन्न विभाागों द्वारा किये गये सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement