bridge will be ready by June Haroli-Rampur: Mukesh Agnihotri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जून तक तैयार होगा हरोली-रामपुर पुल : मुकेश अग्रिहोत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 3:11 PM (IST)
जून तक  तैयार होगा हरोली-रामपुर पुल : मुकेश अग्रिहोत्री
ऊना । स्वां खड्ड पर 56 करोड़ की लागत से बन रहे हरोली व रामपुर गांव के बीच जिला के सबसे बड़े पुल के निर्माण कार्य लगातार जारी है। इस विशाल पुल के बनने से आठ किलाेमीटर दूरी कम होगी। अभी इसकी दूरी 16 किलाेमीटर है। इससे जहां इसकी दूरियां कम होंगी वहीें लोगों के समय की बचत भी होगी। इसके लिए 20 पिलर बन रहे हैं। इस कार्य को गति देने के लिए सरकार द्वारा अब तक 15 करोड़ रूपए की राशि जारी की जा चुकी है और जल्दी ही 5 करोड़ की राशि और जारी की जा रही है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने सोमवार को अधिकारियों की एक टीम के साथ इस पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अगले वर्ष जून तक यह पुल निर्मित करके जनता को समर्पित करने की मियाद तय कर दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आयेगी और इसे युद्धस्तर पर पूरा किया जायेगा। अब तक पुल का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर थी और पिछले साल दिसंबर में सरकार ने इसके लिए 56 करोड़ 22 लाख 33 हजार रूपए की राशि को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करके पुल के निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त कर दिया था। इसके बाद इसकी औपचारिकताएं पूरी करके टैंडर लगाए गए और लगातार इसके लिए पैसा जारी हो रहा है ।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि उन्होंने इलाके की जनता से वायदा किया था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बीत क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए बीत एरिया सिंचाई योजना क्रियान्वित की जायेगी और हरोली व ऊना के बीच फासला कम करने के लिए रामपुर.हरोली पुल बनाया जायेगा। ये दोनों ड्रीम प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतर रहे हैं।
इस अवसर पर डीसी विकास लाबरू, एसडीएम धनवीर ठाकुर, एक्सियन लोक निर्माण जीएस राणा, डीएफओ आरके डोगरा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्योग मंत्री ने बाद में हरोली हलके में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement