bridge collapse under huge crowd, one die, many missing in goa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमाशबीनों की भीड के कारण पुल गिरने से एक की मौत, कई लापता

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 11:33 PM (IST)
तमाशबीनों की भीड के कारण पुल गिरने से एक की मौत, कई लापता
पणजी। दक्षिण गोवा के कुरचोरेम में गुरूवार शाम एक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह गया जिसमें 30 से ज्यादा लोग लापता हो गए। एक शव बरामद कर लिया गया है। दक्षिण गोवा के सांसद नरेंद्र सवाइकर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक दल के गोताखोलों से बचाव अभियान में मदद की अपील की है। सवाइकर ने कहा,एक शव को पानी से निकाला जा चुका है। दक्षिण गोवा जिलाधिकारी स्वप्निल नील ने बताया कि लापता लोगों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं चला है। स्थिति की जानकारी के लिए एक उपविभागीय अधिकारी को मौके पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement