khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:30 AM (IST)
मामले से वाकिफ सूत्रों ने
ईटी अखबार को बताया कि गोवा में पहुंचे ब्रिक्स नेताओं ने भारत में हुए
आतंकी हमलों समेत तमाम ऐसी गतिविधियों की भारी निंदा की। माना जा रहा है कि
ब्रिक्स नेताओं ने तमाम देशों से अपनी जमीन पर आतंकवादी गतिविधियां रोकने
का आह्वान किया है। इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर परोक्ष रूप से
निशाना साधे जाने के तौर पर देखा जा रहा है। गोवा घोषणा पत्र में आतंकवाद
शब्द का 38 बार जिक्र हुआ। अखबार के मुताबिक, ब्रिक्स नेताओं ने
कॉम्प्रिहेन्सिव कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल टेररिज्म (सीसीआईटी) को तेजी से
अपनाने की बात कही, जिसके लिए भारत ने 1996 में संयुक्त राष्ट्र में पहल की
थी। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में दिए भाषण में भारतीय विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज ने सीसीआईटी को जल्द अपनाने के लिए समर्थन मांगा था।
अमर
सिन्हा ने माना कि गोवा घोषणा पत्र में सीमा पार आतंकवाद जुमले और
जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी गुटों को शामिल करने पर सहमति नहीं बन सकी,
क्योंकि साउथ अफ्रीका और ब्राजील इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों को नहीं
झेल रहे हैं। उनका कहना था कि हालांकि भारत घोषणा पत्र में आतंक के बढ़ते
खतरे के कॉन्सेप्ट को शामिल करवाने में सफल रहा। उन्होंने कहा, ‘मैसेज साफ
है और हर शब्द को रेखांकित करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान में मौजूद
आतंकी संगठनों के खतरे को लेकर ग्लोबल स्तर पर देशों को एहसास है। कुछ
जुमलों को शामिल नहीं किया जाना आतंकवाद को कम कर आंकने का मामला नहीं है।
हमने कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश की और हम सफल रहे।’ दरअसल,
पाकिस्तान के साथ रिश्तों के कारण चीन भी सीमा पार आतंकवाद जैसे जुमले को
लेकर सहज नहीं है।’