khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:29 AM (IST)
सिन्हा ने कहा,
‘पाकिस्तान में जड़ जमाए इन आंतकी संगठनों का निशाना भारत है, इसलिए
ब्रिक्स के दूसरे देशों के लिए चिंता की बात नहीं है, लेकिन हम इससे
प्रभावित होते हैं। यह भारत के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय
आंतकी समूहों जैसे इस्लामिक स्टेट और जबात-अल-नुसरा का घोषणापत्र में जिक्र
किया गया।’ गोवा घोषणा पत्र में सीमा पार आतंकवाद जुमले का जिक्र नहीं
गया, लेकिन ब्रिक्स के 4 अन्य सदस्यों- रूस, चीन, ब्राजील और साउथ अफ्रीका
ने कड़े शब्दों में उरी आतंकी हमले की निंदा की। इन देशों ने द्विपक्षीय और
अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी को मजबूत करने
पर सहमति जताई।
ब्रिक्स सम्मेलन के अंत में जारी घोषणा पत्र में कहा
गया, ‘हम हाल में भारत समेत कुछ ब्रिक्स देशों में हुए हमले की कड़ी निंदा
करते हैं। हम हर तरह के आंतकवाद का पुरजोर विरोध करते हैं और सैद्धांतिक,
धार्मिक, राजनीतिक, नस्लीय और किसी भी अन्य वजहों से की गई किसी भी तरह की
आतंकवादी गतिविधियों को उचित नहीं ठहराया जा सकता। हमने अंतरराष्ट्रीय
आतंकवाद से मुकाबले के लिए द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर
सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है।’