Bribe sought to issue Lease deed, LDC arrests -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पट्टा जारी करने को मांगी रिश्वत, LDC 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 1:03 PM (IST)
पट्टा जारी करने को मांगी रिश्वत,  LDC 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मकान का पट्टा जारी करने की एवज में रिश्वत लेते नगर निगम के बाबू को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने कार्रवाई नगर निगम आमेर जोन में की। एलडीसी जगदीश सैन से एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली। आरोपी ने मकान का पट्टा जारी करने की एवज में 80 हजार रुपए मांगे थे। सौदा 20 हजार में तय हुआ था। एसीबी इस मामले में निगम के अन्य अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध मानकर उनकी जांच कर रही है। एसीबी के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि पिछले सप्ताह श्याम शर्मा ने एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी कि उन्होंने मकान का पट्टा लेनेे के लिए नगर निगम आमेर जोन में आवेदन किया जो काफी समय पेंडिंग है। पट्टा जारी करने के एवज में निगम कार्यालय में कार्यरत जगदीश सैन 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। परिवादी की शिकायत का सत्यापन कर एडिशनल एसपी अालोक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम आमेर निगम कार्यालय में भेजी गई। आरोपित जगदीश ने परिवादी को रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपए लेकर निगम कार्यालय बुलाया था। एसीबी की टीम ने आरोपी जगदीश को परिवादी श्याम शर्मा से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement