khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 08:34 AM (IST)
प्रतापगढ़। सामाजिक संगठन सरगम विजन सोसायटी एवं आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु काढ़ा वितरण का आयोजन नगर परिषद उप सभापति डॉ. विद्या राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सोसायटी के सह सचिव राकेश सोनी ने बताया कि सोसायटी की मासिक बैठक में तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में काढ़ा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के करीब 6 हजार से अधिक लोगों ने काढ़े का सेवन कर इस पुनीत अवसर का लाभ उठाया। काढ़ा वितरण स्थल में जन समूह बढ़ते देख अतिरिक्त व्यवस्था इंदिरा कॉलोनी, गोपालगंज, धानमंडी पर भी की गई थी। इस अवसर पर डॉ.भगवानसिंह सिसोदिया, डॉ. मुकेश शर्मा, सरगम विजन सोसायटी के संरक्षक मु. मोहम्मद हुसैन आसिफ, अध्यक्ष चन्द्रहास भट्ट, अनुसंशा कमेटी चेयरमेन मुस्तफा होटलवाला, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन आर्किटेक्ट, महामंत्री शत्रुघ्न शर्मा, सचिव दीपक पालीवाल, सह सचिव राकेश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप बोरदिया, सह कोषाध्यक्ष जगदीशचन्द्र शर्मा, प्रवक्ता भरत व्यास, किरीट शर्मा, दीपक पाडलिया इत्यादि मौजूद रहे।