Brajesh Pathak calls SP-Congress and Owaisi alliance a failure, appeals for active participation in census-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस और ओवैसी के गठबंधन को बताया विफल, जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 1:43 PM (IST)
ब्रजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस और ओवैसी के गठबंधन को बताया विफल, जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस गठबंधन और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले गठबंधन समेत विपक्ष के सभी गठबंधन विफल साबित होंगे। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में व्यापक बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है जबकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। उन्होंने सपा के शासनकाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश अपराध, जमीनों पर अवैध कब्जों और माफिया गतिविधियों से परेशान था। सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे और एनडीए फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता को पता है कौन उनके हित में काम कर सकता है इसीलिए वो फिर से एनडीए की सरकार वापस ला रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता से विनम्र अपील करता हूं कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने घर तथा परिवा के सदस्यों के बारे में ज़रूरी जानकारी दें। जनगणना का कार्यक्रम सभी के साथ साझा किया जा रहा है, और अधिकारी घर-घर जा रहे हैं। मैं सभी निवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे सहयोग करें और जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित जानकारी जुटाएंगे।
जनगणना के दौरान हर व्यक्ति से लगभग कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से इस चरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जनगणना में शामिल होना अनिवार्य होगा जबकि जाति बताना वैकल्पिक रखा गया है। पूरी प्रक्रिया 4 जनवरी तक संपन्न करने का लक्ष्य है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement