कानपुर। बाल विकास सेवा सेवा समिति के तत्वाधान में भारत माता प्रतिमा घण्टाघर चौराहे पर चीनी सामानों का दहन किया गया और लोगों से अपील की गई कि वह अपने घरों में चीनी सामानों की खरीदकर नहीं लाये। संस्था के सचिव राजेन्द्र प्रासाद ने बताया कि हमने हमेशा अपने पडोसी देश चीन को एक भाई की तरह देखा लेकिन हर बार चीन ने हमारी पीठ पर छुरा घोपा है।