boycott of Chinese goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाईनीज सामान का किया बहिष्कार

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 5:07 PM (IST)
चाईनीज सामान का किया बहिष्कार
नवलगढ़। कस्बे में गुरूवार को गणेश मार्केट में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हेमंत जोशी के नेतृत्व में व्याापारियों ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि पिछले काफी समय से चाइनीज सामान की रोकथाम के लिए लगे हुए है। हमने जो निर्णय लिया है वह स्वैच्छिक लिया है और आगे भी चाइनीज सामान का बहिष्कार करते रहेंगे। इस मुहिम में व्यापरीगण, सामाजिक संगठन, स्कूल, कॉलेज सबका सहयोग रहा है। चाइनीज वस्तुओं के सस्ते होने के प्रलोभन में आकर हम इनका उपयोग करने लगे है,जो कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है और ऐसा करके हम अपने शत्रु देश को और बलशाली बना रहे है। भविष्य में भी चाइनीज से संबंधित कोई भी सामान रहेगा हमारा देशभक्ति जुनून ऐसे ही कायम रहेगा। इस दौरान सुमित बासोतिया, अयूब बहलीम, जितेंद्र सैनी, मुकेश गोदारा, शाकीब रंगरेज, मनीष चौबे, पार्षद प्रदीप, आशुतोश मिश्रा, अनिल मामा, मुकेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, प्रकाश सैनी, सुभाष सिंगोदिया, मुकेश शाहू, ईकबाल छींपा, रामोतार तंवर, जतिन वर्मा, खालिद, तयूम नारिया, राघवेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल? यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement