khaskhabar.com: बुधवार, 29 जून 2016 10:58 PM (IST)
उनमें से एक लडकी का नाम योगिता था। योगिता शाम को डांस सीखने सचिन के पास
गई थी लेकिन रात को अपने घर नहीं पहुंची। इस पर उसकी बहन बुधवार सुबह डांस
एकेडमी पहुंची लेकिन वहां ताला लगा था। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
पुलिस ने एकेडमी के दरवाजे का ताला तोडकर देखा तो अंदर योगिता की लाश पडी
थी। उसके गले में बिजली के एक्सटेंशन बोर्ड का मोटा तार कसा हुआ था। वहीं
युवक सचिन का शव पंखे से लटका हुआ था। कमरे में कुछ सजावटी मोमबत्तियां व
गुलाब की पंखुडियां भी मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों में प्रेम
संबंध थे। किसी बात पर झगडा होने या युवक का प्रेम प्रस्ताव न स्वीकार करने
पर पहले उसने तार से गला घोंटकर युवती की हत्या की होगी फिर खुद फांसी लगा
ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।