both missing pilots of crashed sukhoi-30 fighter declared dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त सुखोई-30 के पायलट मृत घोषित

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 10:25 PM (IST)
दुर्घटनाग्रस्त सुखोई-30 के पायलट मृत घोषित
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने असम में दुर्घटनाग्रस्त लडाकू विमान सुखोई-30 के लापता दोनों पायलटों को बुधवार को मृत घोषित कर दिया। भारतीय वायुसेना ने कहा, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान सुखोई-30 के पायलटों स्क्वाड्रन लीडर डी पंकज तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस अचुदेव को जानलेवा चोटें आई। वायुसेना ने कहा कि विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर तथा दुर्घटनास्थल से बरामद कुछ अन्य वस्तुओं के विश्लेषण से पता चलता है कि पायलट विमान से बाहर निकल ही नहीं पाए। विमान का मलबा इलाके की सघन तलाशी के दौरान 26 मई को मिला था। बीते 23 मई को वायुसेना के तेजपुर एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण मिशन पर उडान भरने के बाद विमान लापता हो गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement