उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार ने 23 अप्रैल से पुस्तक प्रेमियों को मंगलनाथ जोन में उनकी रुचि का साहित्य आधी कीमत पर उपलब्ध करवा रहा है। मेले में आए श्रद्धालु प्रतिदिन प्रेरणास्पद आध्यात्मिक साहित्य से भी रूबरू हो रहे हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से स्थापित केंद्र इस साहित्य के प्रदर्शन और विक्रय का कार्य कर रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर न सिर्फ साहित्य खरीदते हैं, बल्कि मित्रों, रिश्तेदारों को जन्म दिवस और विवाह वर्षगांठ जैसे शुभ अवसर पर उपहार में धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तिकाएं देने के लिए अतिरिक्त प्रतियां ले रहे हैं।