Bombay High Court To Decide On Ryan Group Transit Anticipatory Bail Plea Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रद्युम्न मर्डर : स्कूल के मालिकों की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 08:44 AM (IST)
प्रद्युम्न मर्डर : स्कूल के मालिकों की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई
मुंबई/गुरुग्राम। प्रद्युम्न मर्डर केस में रायन इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रायन पिंटो और उनके माता-पिता की अग्रिम जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच होगी। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को रायन समूह के संस्थापक अध्यक्ष ऑगस्टिन पिंटो और समूह की प्रबंध निदेशक और उनकी पत्नी ग्रेस पिंटो और सीईओ रायन पिंटो को गिरफ्तारी से आज (बुधवार) तक के लिए राहत दे दी है। रायन पिंटो और उनके माता-पिता ने सोमवार को अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी। गुरुगांव स्थित स्कूल परिसर में छात्र की हत्या के मामले में रायन इंटरनेशनल स्कूल के दो शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 8 सितंबर को गुरुग्राम के भोंडसी स्थित स्कूल परिसर में 7 साल के प्रद्युम्न की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। प्रद्युम्न हत्या मामले में आरोपी बस कंडक्टर अशोक को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को 18 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। आरोपी को 18 सितम्बर को गुरुग्राम के सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement