मणिपुर। मणिपुर में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बम धमाके की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर के अखरूल में सीरियल बम ब्लास्ट हुए हैं। धमाके में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है। गौरतलब है कि यह धमाके सीएम के दौरे से पहले हुए हैं। ज्ञातव्य है कि आज सीएम का यहां दौरा है। वहीं रविवार को भी अखरूल के जिलाधिकारी के आवासिय परिसर में एक हैंड ग्रेनेड पाया गया था। यह हैंड ग्रेनेड जिलाधिकारी के परिवार के एक सदस्य ने देखा था। हैंड ग्रेनेड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के बम विशेषज्ञ दल ने हैंड ग्रेनेड को वहां से हटाकर एक सुरक्षित जगह पर ले गए। सुरक्षित जगह में विस्फोट कर दिया।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया