Bollywood actor Zeeshan Qadri visited the Dargah Sharif and prayed for success.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी ने दरगाह शरीफ में की ज़ियारत, कामयाबी की दुआ मांगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 12:31 PM (IST)
बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी ने दरगाह शरीफ में की ज़ियारत, कामयाबी की दुआ मांगी
अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर दरगाह में बॉलीवुड एक्टर, निर्देशक और लेखक जीशान कादरी ने मंगलवार को ज़ियारत की। दरगाह पहुंचकर उन्होंने मखमली चादर और फूल पेश किए। इस दौरान दरगाह के खादिम सैयद जीशान मोइन ने उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक भेंट किया। बिग बॉस 19 के लिए दुआ ज़ियारत के बाद मीडिया से बातचीत में जीशान कादरी ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि बिग बॉस 19 में अमाल मलिक, शहबाज़ और फ़रहाना जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि ये तीनों घर के अंदर मेहनत, मनोरंजन और एक-दूसरे का साथ निभाते हुए आगे बढ़े हैं। उनके अनुसार ये “डिज़र्विंग कंटेस्टेंट” हैं, जबकि बाकी प्रतिभागी उतने सक्रिय नहीं दिखे।
टीवी और वेब सीरीज़ पर राय
टीवी और वेब प्लेटफॉर्म के अंतर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल की कहानी धीमी गति से आगे बढ़ती है, जबकि वेब सीरीज़ में तेज़ी रहती है और दर्शकों को जल्दी परिणाम मिलता है।
फिल्मी करियर और पहचान
जीशान कादरी अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के तौर पर इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर—पार्ट 2 में ‘डेफिनिट’ का किरदार निभाकर विशेष पहचान बनाई। इसके अलावा वे छलांग, बच्चन पांडे, प्राग, रिवॉल्वर रानी, अक्की, विक्की ते निक्की, मेरुठिया गैंगस्टर्स, शहज़ादा अली, होटल मिलान, सेटर्स, हलाहल और ब्लडी डैडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं भूतपूर्व, बिच्छू का खेल, योर ऑनर 2 जैसी वेब सीरीज़ में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ज़ियारत के दौरान दरगाह पहुंचे प्रशंसकों ने उनसे मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement