Bolero vehicle lost control and fell into a ditch in Tyuni, Uttarakhand, 2 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड के त्यूणी में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जुलाई 2024 12:55 PM (IST)
उत्तराखंड के त्यूणी में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत
देहरादून । उत्तराखंड में सीमांत त्यूणी तहसील से लगे शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन सवार 2 लोगों की मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ऐठान निवासी थे, जिनकी पहचान जयेंद्र सिंह (48 वर्ष) और हुकम सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
ये दोनों रात को जब सेब बागान से वापस लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं राजस्व पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने कहा कि शुक्रवार देर रात जब ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह, और हुकम सिंह जब सेब बागान से वापस लौट रहे थे, तभी देर रात उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद शनिवार सुबह राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement